फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का आंदोलन लाया रंग, लंगूरगाड में पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत जुवा, भैड़गांव मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 30 मीटर स्पान पुल के लिए 203.85 लाख की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी के प्रतिनिधि के रूप में महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गौड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर शासनादेश की प्रति ग्रामीणों को सौंपीं। शासनादेश की प्रति मिलते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के बैनर तले जुवा, भैड़गांव, बोरगांव और बंगला गांव के ग्रामीण 51 दिनों से लंगूरगाड नदी के पास धरने पर बैठे हुए थे। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने ग्रामीणों को पुल की स्वीकृति जल्द दिलाने का भरोसा दिया था। अब वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल इस पुल निर्माण के लिए शासन से छह साल बाद आखिरकार प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली गई है। शुक्रवार शाम को विधायक ऋतु खंडूड़ी की प्रतिनिधि महिला मोर्चा की अध्यक्ष गौड़ धरना स्थल पहुंचीं और ग्रामीणों को शासनादेश की प्रति सौंपी। युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल ने स्वीकृति पत्र मिलने के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी, अनूप गुप्ता, समिति के कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, सचिव विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, संदीप सिंह, मोहित सिंह, सौरभ नेगी, शिवानी सिंह और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें