फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगायक मुकेश कठैत और साथी कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जय श्री सिद्धबाबा मेला समिति दुगड्डा की ओर से सिद्धबाबा मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन लोक गायक मुकेश कठैत व साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर भक्त खूब झूमे।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन पुरोहित दिवाकर धूलिया व मेला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान गणेश व सिद्धबाबा का अभिषेक व पूजन किया। अपराह्न में भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया। इस मौके पर लोकगायक मुकेश कठैत व साथी कलाकारों ने गणेश वंदना दैंणा हुयां खोली का गणेशा रे..., गोमुख बटि आणी गंगा मां..., कोटद्वार बजार मा गाड़ी ह्वै गे सिलप..., सच्ची रूडी बौ, पंडो खेला पासो...आदि लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। युवा गायक गौतम सुंडली, मनीष लखेड़ा और शिवांगी घिल्डियाल ने भी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। नृत्य कलाकारों में कोमल नेगी राणा, चीनू गुसाईं, विशाल, सुमन व साथी कलाकार शामिल रहे। नगर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख यमकेश्वर प्रशांत बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रिखणीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी, समिति के संरक्षक राकेश मोहन काला, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष विपिन बंदूणी, सचिव दीपक ध्यानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सभासद आशा देवी और धर्मेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें