आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी के साथ कण्
- फोटो : KOTDWAR
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डायस स्टेडियम लैंसडौन में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लैंसडौन फुटबाल संघ और शहीद मुकेश बिष्ट फुटबॉल अकादमी कोटद्वार की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में कोटद्वार की कण्वसिटी एफसी ने फ्रीडम कप जीता। जबकि द्वितीय स्थान पर पौड़ी की टीम रही। प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिला फुटबाल संघ के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ रावत ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में वॉक इन लैंसडौन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इवट लाइन फुटबॉल क्लब लैंसडौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में कण्वसिटी एफसी कोटद्वार ने पौड़ी को 4-2 से परास्त किया। कर्नल चंद्र सिंह पटवाल (रिटा.) और संजू कन्नौजिया ने विजेता टीम को 3100 और उपविजेता टीम को 2100 को ट्रॉफी व धनराशि प्रदान की। शिक्षक विमल रावत और विजय पाल रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंकुल नेगी को बेस्ट फॉरवर्ड, अभिषेक रावत को बेस्ट डिफेंडर और शिवम विश्व को शानदार गोल रक्षण के लिए गोल्डन ग्लव्स प्रदान किया गया। पौड़ी की टीम ने शुरू से ही कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ के बारहवें मिनट में मयंक रावत के गोल की बदौलत एक-शून्य की बढ़त बना ली, जिसकी बराबरी कण्वसिटी ने मध्यांतर से एक मिनट पूर्व भावेश जदली के गोल से की। दूसरे हॉफ की शुरुआत में कण्वसिटी के विवेक रावत ने 56वें मिनट में बाइस गज की दूरी से गोल दागकर मैच में पहली बार कण्वसिटी को बढ़त दिला दी।