फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगोली से दिया सुरक्षित दीपावली का संदेश

विज्ञापन
कोटद्वार के क्रेडल पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाती छात्रा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने दीपोत्सव की रंगोली सजाई और छात्रों ने लोगों को सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

क्रेडल पब्लिक स्कूल निंबूचौड़ में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक रेणुका गुसाईं के मार्ग दर्शन में आयोजित महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि रावत और सिमरन चौहान ने प्रथम, रिया गुसाईं और अनामिका ने द्वितीय, अंशुल और प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दिव्यजोति और नंदनी ने पहला, दिशा और अक्षिता ने दूसरा, दिव्यांशी और श्रेया नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक-दो की दीया सजावट में आराध्या कुकरेती, सेजल गुसाईं, रुद्रांश कक्षा तीन-पांच की दिया सजावट में अनुष्का रावत, महक और रोशनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मदरलैंण एकेडमी शिब्बूनगर में दीपावली उत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारतीय सेना के पराकर्म को दर्शाने वाली कक्षा दस के छात्र आयुष, सिमरन, रोहित, हेमंत, रिंकू, अंजलि, ईशा, प्रार्थना और वर्षा की रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनेकता में एकता विषय पर बनी रंगोली ने द्वितीय और कोविड-19 में कोरोना योद्धाओं के त्याग पर आधारित रंगोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल, एनएसएसकार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर, शिक्षक कुलदीप भंडारी, गौरव सकलानी, उमंग शर्मा, सलोनी आदि मौजूद थे।
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में दीपावली को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल के मार्ग दर्शन में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, सार्थक जुयाल ने द्वितीय और अवनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में आराध्या, गुंजन, प्रियांशी कला सज्जा प्रतियोगिता में विनायक अग्रवाल, दिया रावत, विनय कुकरेती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें