फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला सोनानदी वन्यजीव विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सत्र समाप्ति के बाद कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) का सोनानदी वन्य जीव विहार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। केटीआर में वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के शौकीनों के लिए वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन भी खोल दिया गया है। यहां डे और नाइट विजिट शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोनानदी वन्य जीव विहार मानसून सत्र के लिए गत 15 जून को बंद किया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ किशन चंद्र ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र से पाखरो जोन पहले से ही खुला हुआ है। कोटद्वार से वतनवासा 47 किमी. और हल्दूपड़ाव 57 किमी. है और यहां प्रवेश सोनानदी वन्य जीव विहार से ही होता है। उन्होंने बताया कि विभाग में रजिस्ट्रर्ड 11 जिप्सियों की बुकिंग हो चुकी है। मानसून से क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कर सीटीआर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में पड़ने वाले मोरघट्टी, पाखरो, रथुवाढाब, मुंड़ियापानी और हल्दूपड़ाव के सभी पांच गेस्ट हाउसों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कांडा और लोहाचौड़ के गेस्ट हाउस तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इन दोनों गेस्ट हाउस की बुकिंग ऑफलाइन की जा रही है। जल्द ही पर्यटक कांडा और लोहाचौड़ में भी वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। कहा कि इन पर्यटन जोन में देश दुनिया के पर्यटक अब 15 जून तक डे और नाइट विजिट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें