फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छह तीरंदाजों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार क्षेत्र के छह तीरंदाजों का चयन अमरावती (महाराष्ट्र) में 21 नवंबर से होने वाली एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इन छह खिलाड़ियों ने गत 12 नवंबर को तलुसा इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में आयोजित सब जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के उपक्रीड़ाधिकारी और तीरंदाजी कोच संदीप डुकलान ने बताया कि देहरादून में आयोजित सब जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में कोटद्वार स्टेडियम की टीम ने भी प्रतिभाग किया। रिकर्व बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने वाली एकमात्र खिलाड़ी मानसी डुकलान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड बालिका वर्ग में शिवानी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड बालक वर्ग में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, अंकित चौधरी ने तृतीय और अखिलेश बलोदी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कीर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन छह खिलाड़ियों का चयन 21 नवंबर से अमरावती (महाराष्ट्र) में होने वाली एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उत्तराखंड की टीम में कुल 38 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें