युवा कल्याण एवं खेल विकास विभाग की ओर से जीआईसी जयहरीखाल के खेल मैदान में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। महाकुंभ के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं र्हुइं। इस दौरान हुई खो-खो प्रतियोगिता में जयहरीखाल ने बाजी मारी।
अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजलि-अजय, सिमरन-आयुष, दीया नेगी-समीर, 400 मीटर दौड़ में कंचन-अंकित, काजल-रजत, रोनिका-प्रीतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग में शशांक, ऋतिक, लक्की, 1500 मीटर दौड़ में संतोषी-मनीष, दीक्षा-यशवंत, नेहा-प्रीतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में जयहरीखाल, कांडखाल, धौलखेतखाल, 400 मीटर रिले दौड़ में लैंसडौन, कांडखाल, जयहरीखाल, वॉलीबाल प्रतियोगिता में धौलखेतखाल, सारी, कांडाखाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंकुश-मानवी, गौरव-साक्षी, शुभम-निकेता, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अदनान-सोनम, ऋतिक रोशन-साधना, अंकुश-प्रियंका, 800 मीटर दौड़ में ऋतिक-साक्षी, शुभम-पूजा, ऋतिक-प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में भास्कर-रितिका प्रथम, नितिन-पूजा द्वितीय और अंकित-प्रियंका तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में विकास-पूजा प्रथम, नितिन-सोनम द्वितीय और प्रफुल्ल-प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लाक दीपक और बीडीओ त्रिभुवन भारती ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान, ब्लॉक खेल समन्वयक पूर्ण सिंह नेगी, शारीरिक शिक्षक महेश कुकरेती, विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।