फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रम विभाग में लगा अलग काउंटर

विज्ञापन
कोटद्वार श्रम विभाग के कार्यालय में पर्वतीय क्षेत्र के लिए खुले काउंटर का लाभ उठाते श्रमिक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आखिरकार श्रम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों की सुध ले ली है। विभाग ने अब पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अलग से व्यवस्था कर काउंटर खोल दिया है, जिसका लाभ श्रमिकों को मिलने लगा है।
विज्ञापन

कोटद्वार के श्रम विभाग कार्यालय में इन दिनों श्रम कार्डों के नवीनीकरण और अन्य योजनाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। कार्यालय खुलने से पहले ही कोटद्वार क्षेत्र के श्रमिकों की कार्यालय में भीड़ जुट रही थी। श्रम विभाग के कर्मचारी काम का बोझ अधिक होने के कारण वे पहले आए 50 लोगों को टोकन बांटकर कार्य शुरू कर रहे थे। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र से दोपहर में पहुंच रहे श्रमिकों को टोकन नहीं मिलने के उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा था।
अमर उजाला ने अपने 19 सितंबर के अंक में पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले श्रमिकों की समस्या को ‘श्रम योजनाओं के लाभ के लिए चक्कर काट रहे श्रमिक’ शीर्षक के माध्यम से फोटो सहित प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्या का संज्ञान लिया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार को पर्वतीय क्षेत्र का अलग से काउंटर बना दिया गया है। अब कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को 50 और पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को 50 टोकन दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी, श्रमिक मांगे राम, राजू बिष्ट, कल्पना नेगी, दीपा देवी ने बताया कि जल्द बारी आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र के अलग से काउंटर बना दिए गए हैं।
- वीपी जुयाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें