कोटद्वार में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करते बीईएल सामुदायिक विकास समिति के पदाधिका?
- फोटो : KOTDWAR
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की सामुदायिक विकास समिति की ओर से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ले रहे 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
जीआईसी कोटद्वार में अनिल कुमार नवानी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जीआईसी सुखरो के छात्र किरन कुमार, रितिक धस्माना, नितिन, पूरन सिंह, छात्रा दिया नेगी, आस्था बड़थ्वाल, जीआईसी कोटद्वार के छात्र सुधांशु रावत, कन्या जूनियर हाईस्कूल शिवराजपुर की छात्रा आकांक्षा रावत, जीजीआईसी कलालघाटी की छात्रा स्नेहा नेगी, मानसी डबराल, कन्या जूनियर हाईस्कूल नगर की छात्रा दीपिका, दिया नेगी, जीजीआईसी कोटद्वार की छात्रा प्रियंका नेेगी और पायल भंडारी को समिति के पदाधिकारियों ने छात्रवृत्ति प्रदान की। समिति के अध्यक्ष विनोद खंतवाल ने कहा कि बीईएल की सामुदायिक विकास समिति समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य कर रही है। साथ ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ले रहे मेधावी गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए लगातार छात्रवृत्ति प्रदान कररही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, समिति के सचिव जगमोहन सिंह रावत, बीईएल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष निर्मल नवानी, सचिव प्रदीप बडोला, सतवीर सिंह, प्रदीप नेगी, शिशुपाल सिंह नेगी और खलील अहमद आदि मौजूद थे।