फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास में महिलाओं और युवाओं की भूमिका अहम: अनुकृति

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करती महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनु - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था की ओर से ‘युवाओं और महिलाओं की उत्तराखंड के विकास में भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। गोष्ठी का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में महिलाओं के साथ ही युवाओं की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि जब उनकी संस्था ने महिला उत्थान के लिए कार्य करना शुरू किया तो तब महज 500 महिलाएं संस्था के साथ जुड़ी थी। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक महिलाएं संस्था से जुड़ी हैं और स्वरोजगार के जरिए अपने को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं। संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के उत्पादन और विपणन की बेहतरीन व्यवस्था बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है। वहीं युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा समेत अन्य कौशल विकास योजनाओं के जरिए रोजगार देने का काम भी किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप, कांग्रेस नेता कृष्णा बहुगुणा, धीरेंद्र नेगी, अमितराज सिंह, देवाशीष, विनयपाल नेगी, मनदीप पटवाल, कुलदीप पटवाल, नीरज पटवाल, विवेक नेगी, संगीता राणा, मीनाक्षी, कविता, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें