फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय बहने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के निकटवर्ती गांव बडखोलू के एक व्यक्ति की नयार नदी में नहाते समय बहने से मौत हो गई। व्यक्ति का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला। राजस्व पुलिस ने नदी से शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम बडखोलू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह (50) पुत्र यदुवीर सिंह शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बडखोलू झूला पुल के नीचे नयार नदी में नहाते समय बह गया। नदी किनारे उसके कपड़े मिले। घर न पहुंचने पर शनिवार शाम से ही ग्रामीण उनकी खोज कर रहे थे। रविवार सुबह जितेंद्र का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बिलखेत गांव के पास मिला। ग्रामीणों के मुताबिक वह सतपुली से अपने गांव जाते समय अक्सर उक्त स्थान पर नहा कर ही घर जाता था। राजस्व पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें