फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र धस्माना ने चौंदकोट को दी देश दुनियां में पहचान: तीरथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार, साहित्यकार एवं रंगकर्मी राजेंद्र धस्माना की स्मृति में आयोजित समारोह में लोगों ने उन्हें याद किया और चौंदकोट के विकास के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेंद्र धस्माना की बहन उनिता धस्माणा ने सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर उनके पैतृक गांव बग्याली में लोक कला संस्कृति सभागार व पाटीसैण से बग्यली मार्ग को राजेंद्र धस्माना के नाम पर करने की मांग की।
विज्ञापन

मेरु मुलुक सामाजिक संस्था की ओर से मलेठी वृद्धाश्रम (एकेश्वर) में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। सांसद तीरथ सिंह रावत ने राजेंद्र धस्माना को याद करते हुए कहा कि राजेंद्र ने चौंदकोट क्षेत्र को देश दुनियां में पहचान दी। वे कई जन आंदोलनों में सक्रिय रहे। राजेंद्र धस्माना प्रसिद्ध साहित्यकार और रंगकर्मी भी थे। सामाजिक सरोकारों में उनके अतुलनीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने पहाड़ की विभूतियों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताया। ार्यक्रम में मेरु मुलुक संस्था के अध्यक्ष गिरीश सुंद्रियाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, क्षेत्र पंचायत प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव कविंद्र इष्टवाल, बृजमोहन शर्मा, आशीष सुंद्रियाल, शैलेंद्र मैठाणी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें