पौखाल-दुगड्डा मार्ग से सरकारी डाक लेकर कोटद्वार आ रहा पीआरडी का जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पीआरडी जवान सुभाष चंद्र पौखाल में राजस्व निरीक्षक के साथ ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार शाम को वह बाइक से राजस्व विभाग की डाक लेकर कोटद्वार आ रहा था। तभी पौखाल के पास एक मैैक्स ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। लोग उसे लेकर राजकीय बेस अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पांव की कई हड्डियां टूट गई हैं, जिसके कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।