फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र में निर्माणाधीन हाथी सुरक्षा दीवार में गुुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए सनेह क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएफओ से गुणवत्ता के साथ और मानकों के अनुरूप हाथी सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुंभीचौड़ के पार्षद अनिल रावत के नेतृत्व में सनेह क्षेत्र के लोग डीएफओ कार्यालय में पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सनेह क्षेत्र में सिद्धबली से ग्रास्टनगंज, रतनपुर, कुंभीचौड़, रामपुर से सनेह तक हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया जा रहा है, लेकिन दीवार के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीवार पर सीमेंट के स्थान पर मिट्टी दिखाई दे रही है। उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में रामपुर क्षेत्र में वन विभाग की ओर से हाथी सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। तब भी मानकों का ध्यान नहीं दिया गया, ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार के निर्माण का विरोध किया था, लेकिन वन विभाग ने मनमानी कर कम ऊंचाई की दीवार बना डाली, जिसको टापकर हाथी आसानी से आबादी में धमककर लोगों की खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया कि वर्तमान में बन रही हाथी सुरक्षा दीवार के संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई इसके बाद भी दीवार निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में हाथी की धमक से परेशान सनेह क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। इस दौरान संयुक्त समाज सेवी संगठन सनेह पट्टी के संरक्षक रतन सिंह नेेगी, अध्यक्ष महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, सुल्तान सिंह रावत, अनसुया सेमवाल और महेंद्रपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें