कोटद्वार में फलाहारी बाबा मंदिर परिसर में भोले महाराज के जन्मदिन पर पौधा रोपकर राज राजेश्वरी हं?
- फोटो : KOTDWAR
हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिन पर सिद्धबली स्थित श्री गणेश गिरी फलाहारी बाबा आश्रम में राज राजेश्वरी हंस उपवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के 108 पौधों का रोपण किया गया।
राज राजेश्वरी हंस उपवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अनार का पौधारोपकर किया। उन्होंने कहा कि भोले महाराज और माता मंगला उत्तराखंड के विकास में हमेशा सहयोग करते हैं। वह हंस कल्चरल सेंटर के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर फलहारी बाबा मंदिर समिति के संरक्षक सत्यपाल सिंह नेगी के मार्गदर्शन में बेल आदि के पौधों का रोपण किया गया। कहा गया कि मंदिर परिसर में तालाब का निर्माण किया जाएगा ताकि गर्मियों में मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों की सिंचाई की जाएगी। साथ ही पशु पक्षियों को भी पीने के लिए पानी मिल सकेगा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुमित नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भुवनेश खर्कवाल, मुन्नालाल मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, रेनू कोटनाला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, गजेंद्र धस्माना, दीपक गौड़, धर्मवीर गुसाईं, हेमेंद्र नौटियाल और नरेंद्र कुमार जखमोला आदि मौजूद रहे।