फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी गए मतगणना में, कोटद्वार तहसील में सन्नाटा

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में पसरा सन्नाटा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आज बृहस्पतिवार को पौड़ी में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना में तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर बुधवार को तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। दूर दराज से तहसील संबंधी कार्य के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे तहसील खुलते ही कोटद्वार-भाबर और तहसील क्षेत्र के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लोग तहसील संबंधी कार्य के लिए पहुंचे, लेकिन तहसील में एसडीएम, तहसीलदार, आरके समेत सभी अधिकारियों के कक्ष बंद मिले। पता चला कि सभी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को पौड़ी मतगणना में लगी हुई है, जिसके कारण लोग अपने घरों को लौट गए। जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी, तहसील में कार्य के लिए पहुंचे रघुवीर सिंह, केशनानंद शर्मा, राजेश्वरी देवी, रश्मि नेगी ने कहा कि तहसील में अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं। दूर दराज के क्षेत्रों से लोग अपना किराया लगाकर तहसील पहुंचे लेकिन, अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ा। उधर, तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि उनकी ड्यूटी मतगणना में लगी होने के कारण वे शनिवार को कार्यालय में उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें