फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें न मिलने पर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन

विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों को लेकर कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते भाजपा पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाजपा से जुड़े पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर स्ट्रीट लाइटों को लेकर उनके वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में दो हजार लाइटें खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बीते सोमवार को नगर आयुक्त केएस नेगी के साथ भाजपा पार्षदों की बैठक हुई थी, जिसमें नगर आयुक्त ने उनके वार्डों में 40-40 स्ट्रीट लाइटें लगाने पर सहमति जता दी थी। कहा कि मंगलवार अपराह्न तीन बजे जब भाजपा पार्षद स्ट्रीट लाइटें लेने नगर निगम कार्यालय पहुंचे, तो स्वास्थ्य अनुभाग के स्टोर कीपर अपना कार्यालय छोड़कर चले गए। शाम 5:00 बजे तक भी स्टोर कीपर नहीं लौटे। उनसे फोन पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर हेमलता नेगी ने भाजपा पार्षदों को स्ट्रीट लाइटें देने से मना कर दिया, जबकि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में 60 से 70 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। कहा कि उनके वार्डों में हो रहे सौतेले व्यवहार को पार्षद सहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सौरभ नौडियाल, कमल नेगी, जयदीप नौटियाल, सुभाष पांडेय और मनोज पांथरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें