विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में एनसीसी 31 उत्तराखंड बटालियन हरिद्वार, रुड़की ग्रुप का 10 दिवसीय शिविर योगासनों के साथ शुरू हो गया। शिविर में 600 एनसीसी कैडेट्स ने शरीर को निरोग रखने के लिए योग के गुर सीखे। साथ ही देश की रक्षा के लिए विभिन्न हथियारों का प्रशिक्षण लिया।
कौड़िया कैंप परिसर में आयोजित कैंप का शुभारंभ योगासनों से हुआ। भारत स्वाभिमान पतंजलि के राज्य कारिणी के सदस्य अमित सजवाण, जिला प्रभारी दिनेश जुयाल, योग प्रशिक्षक जितेंद्र काला, रश्मि पंत और रश्मि केडियाल ने 600 एनसीसी कैडेट्स को प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराया। डा. समीक्षा मधवाल ने योग व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल पीएस सिकरवार, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल डीबी राना, सूबेदार मेजर एसबी गुरुंग, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार आरबी गुरुंग, ले. पंकज कुमार, ले. आलोक कंडवाल, द्वितीय अफसर विनोद कुमार शर्मा, तृतीय अफसर राजेश कुमार शर्मा, तृतीय अफसर आशा सिंह और कविता बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद