फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर पेड़ गिरने से चार घंटे यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को क्षेत्र में आए तूफान से कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कोटद्वार में हाईवे पर एक विशाल सेमल का पेड़ गिर गया, जिसके कारण हाईवे पर आवाजाही करीब चार घंटे तक ठप रहा। तूफान से आम और लीची की फसल बर्बाद हो गई। पोखड़ा के दो गांव में मकानों की टिन की छत उड़ गई और कई फलदार पेड़ टूट गए। नैनीडांडा ब्लाक में तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तूफान आ गया, जिससे हाईवे पर पोस्ट ऑफिस के पास एक सेमल का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से बिजली पोल और लाइन भी टूट गए। पेड़ सामने डीएम के आवास परिसर में गिर गया, जिससे भवन का गेट और अंदर आम के पेड़ भी टूट गए। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने हाईवे का यातायात रोक दिया और कुछ वाहनों को बाईपास से रवाना किया। करीब चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ काटकर किसी तरह सड़क से हटाया। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं तूफान से आम और लीची के दाने झड़ने से किसानों का नुकसान हुआ है।
पोखड़ा ब्लाक के मसमोली और पोखड़ा गांव में तूफान से काफी नुकसान हुआ है। तूफान से पोखड़ा गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी भागीरथ जोशी, और ग्राम मस्मोली निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. सुनील भदोला के मकान की टिन की छत उड़ गई। छत उड़ जाने से लोगों ने बारिश में रात गुजारी। इसके अलावा कई लोगों के फलदार पेड़ टूट गए। बदरीनाथ केदारनाथ समिति के सदस्य पुष्कर सिंह जोशी ने बताया कि तूफान से उक्त दोनों गांवों के करीब दस लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा भाबर मंडल के महामंत्री गौरव जोशी ने क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज से लोगों को तूफान से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। नैनीडांडा ब्लाक में तूफान के कारण 33 केबीए विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण बृहस्पतिवार रात से बिजली गुल है। ऊर्जा निगम लाइन की मरम्मत में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

तूफान से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमल का पेड़ गिरने से डीएम आवास का गेट क्षतिग्रस्त हुआ है। रात को ही एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ काटकर यातायात खोल दिया है। ब्लॉक में कहीं अन्य स्थान पर नुकसान की सूचना नहीं है। - विकास अवस्थी, तहसीलदार कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें