फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में नगर पालिका ने शुरू किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को सैनिटाइज करता नगर पालिका कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
दुगड्डा में संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर नगर पालिका प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों समेत दुगड्डा के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही लोगों को कोरोना नियमों के सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में कराए गए कोविड जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नगर पालिका की ओर से चिकित्सालय परिसर और दुगड्डा नगर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। पालिका की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, ढाबे, चिकित्सालय और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाने और मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है, लेकिन अभी भी लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हैं। पीएचसी दुगड्डा की चिकित्साधिकारी डॉ. अंकिता श्राफ ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में जांच के लिए आए हुए जुकाम-बुखार के मरीजों को वह कोविड जांच के लिए परामर्श देते हैं, लेकिन अधिकांश मरीज कोविड जांच से बचने के लिए बाजार में जाकर केमिस्ट से दवाई खरीदकर घर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नगरवासियों को कोराना संक्रमण से बचाने के लिए सभी वार्डों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। - गोवर्धन प्रसाद जोशी, ईओ नगरपालिका दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें