फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कोटद्वार भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर रोष जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग उठाई। साथ ही जांच पूरी होने तक मेडिकल कालेज के लिए स्वीकृत 25 करोड़ की धनराशि खर्च न करने की मांग उठाई। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने मांग को लेकर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दो करोड़ की धनराशि से मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। गत सात जनवरी को क्षेत्रीय विधायक डॉ. हरक सिंह रावत ने मेडिकल कालेज का भूमि पूजन किया। शासन की ओर से मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि संगठन के सदस्यों ने भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि का धरातल पर मौका मुआयना किया। इस दौरान वहां 30 से 40 फीट गहरे गड्ढे पाए गए। आरोप लगाते हुए कहा कि खननकारी वहां से अवैध खनन कर गड्ढे कर गए हैं। पूर्व सैनिकों का मानना है कि चयनित भूमि वर्तमान में मेडिकल कालेज के लिए उपयुक्त है या नहीं, जनहित में नए सिरे से इसकी जांच करानी आवश्यक है। ज्ञापन भेजने वालों में गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह, सीपी डोबरियाल, सीपी धूलिया आदि पूर्व सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें