फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को मिला फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में स्थान

Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन

उत्तराखंड में  यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में स्थान मिला है। मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि फेम इंडिया एशिया पोस्ट के लिए देशभर से 50 उम्दा विधायकों का सर्वे किया गया था, जिसमें विधायकों का चयन उनकी लोकप्रियता, कार्यशैली, प्रतिबद्धता, सामाजिक सरोकार, प्रभाव, जनता से जुड़ाव, जनहित के कार्य, छवि के साथ ही शून्यकाल, प्रस्तुत विधेयक, विधायक निधि के खर्च आदि के विश्लेषणात्मक रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर किया गया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड से यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को फेम इंडिया पोस्ट में सुधारवादी चुना गया है, जबकि विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को फेम इंडिया पोस्ट में उद्देश्यपूर्ण के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर यमकेश्वर मंडल के अध्यक्ष नितिन बडोला, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, अश्वनी गुप्ता, विनोद जुगलान, धर्मवीर पंवार, नीरज कुकरेती, विक्रम रौथाण, महिमानंद भटकोटी, सुभाष जुगरान, अनुज राणा, सत्या हर्षवाल, श्रीधर प्रसाद कुकरेती, गोकुलदेव कुकरेती ने खुशी जताई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें