फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, दो किशोर समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के कठवाड़ा-बसई मार्ग पर एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होने से दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल के मुताबिक शनिवार शाम को कठवाड़ा से बसई की ओर आ रही एक मैक्स कठवाड़ा मंदिर बैंड के निकट अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक संदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह (24), मोहित प्रसाद पुत्र महेश प्रसाद (12) साहिल पुत्र सतीश चंद्र (13) तीनों ग्राम कठवाड़ा घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर दुधारखाल चौकी से पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया। जहां तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें