फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल को आग से बचाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज की ओर से वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता गोष्ठी में लोगों को जंगल को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

लालढांग रेंज फेडवा अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत विध्याणी के ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में उप वन क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आग लगने से वन एवं वन्य जीवों को क्षति होती है व पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने ग्रामवासियों से वनाग्नि बुझाने में वन विभाग का सहयोग करने और आग की घटना होने पर वन कर्मचारियों को सूचित करने की अपील की। इसके अलावा लालढांग वन विश्राम परिसर में वन गुर्जरों और स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर रेंज अधिकारी देवेंद्र कुमार काला, संतोष नेगी, दीपक रावत, धूमा देवी, संगीता देवी, सरोज देवी, कौशल्या देवी, सुमा देवी, अर्जुन सिंह, योगंवर सिंह, धनवीर सिंह, विरेंद्र सिंह, रूप चंद्र वन दरोगा प्रेम सिंह नेगी, जयपाल सिंह, अखिलेश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें