फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने के लिए होगा संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के नजीबाबाद स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग निर्माण विभाग ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए लोनिवि दुगड्डा को पत्र भेजकर संयुक्त निरीक्षण के लिए तिथि निर्धारित कर उपलब्ध कराने को कहा। रेलवे ने उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक की ओर से बीते दिसंबर माह में सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर लोनिवि को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू कर दी है। यूकेडी डेमोक्रेटिक के केंद्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला, लकड़ीपड़ाव क्षेत्र की जनता की दिक्कत को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भेजे गए थे। इसमें स्टेशन से निचले वाले इलाके के लोगों की बाजार से सीधे आवाजाही करने के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई थी। उनके पत्र का रेलवे की ओर से संज्ञान लिया गया है। रेल अधिकारियों ने दुगड्डा लोनिवि से उक्त ओवरब्रिज निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण की तिथि निर्धारित कर सूचना देने को कहा है। उत्तर रेलवे के नजीबाबाद स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग वर्क्स के अधिकारी एसएस रावत ने लोनिवि दुगड्डा को संयुक्त निरीक्षण करने के लिए पत्र भेजने की पुष्टि की है।
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर जरूरी है ओवरब्रिज का निर्माण
यूकेडी नेता अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने बताया कि क्षेत्रवासी राज्य निर्माण के बाद से ओवरब्रिज निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन के निकटवर्ती क्षेत्र काशीरामपुर तल्ला, लकड़ी पड़ाव, गाड़ीघाट और सनेह क्षेत्र को सीधे शहर से जोड़ने के लिए लगातार ओवरफुट ब्रिज (टू-व्हीलर) की मांग की जा रही है। ओवरफुट ब्रिज के अभाव में बाजार के निकट बसागत होने के बाद भी क्षेत्र के स्कूली बच्चों, वृद्ध, महिलाओं सहित आम जनमानस को मुख्य शहर तक पहुंचने के लिए 2 से 3 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें