फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिबलखाल तोक में ढहा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्रामसभा जडियाना के जिबलखाल तोक में बारिश से एक मकान धराशायी हो गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जडियाना गांव के सूर्यदेव शाह और ग्राम बरस्वार निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को मूसलाधार बारिश के दौरान जिबलखाल तोक निवासी श्रीचंद जुयाल पुत्र महानंद का मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त भवन स्वामी परिवार समेत पालकोट स्थित मकान पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। महिला कांग्रेस की प्रांतीय महामंत्री रंजना रावत ने पीड़ित परिवार को आपदा मद में आर्थिक सहायता दिलाने की मांग प्रशासन से की। उधर, पटवारी सर्किल सेंधीखाल के राजस्व उपनिरीक्षक उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भवन पहले से ही जीर्णशीर्ण अवस्था में था। मामले की जांच कर आपदा मानकों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें