फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी वर्ग की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. हरक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
वन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने रविवार शाम को कोटद्वार भाबर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के बेहतर भविष्य और जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश टम्टा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित वर्ग के लिए श्रम विभाग के माध्यम से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ समय-समय पर पात्र लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार भी एससी और पिछड़े वर्ग की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कन्याओं के विवाह के लिए कई नई योजनाएं संचालित कर रही है। इस महीने से क्षेत्र की सारी सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने झंडीचौड़ स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने किशनपुरी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने किशनपुर में चल रही रामलीला में शिरकत की। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर, भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, राकेश मित्तल, किसान नेता परशुराम, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजपाल राजपूत, वन मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें