फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-कानून लागू करने के लिए तहसील पर गरजे किसान

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
हिमाचल की तर्ज पर प्रदेश में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर दुगड्डा ब्लाक के किसानों समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से प्रदेश के विकास के लिए तत्काल भू-कानून लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को किसान नेता राम प्रसाद डोबरियाल के नेतृत्व में लोग तहसील में स्थापित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की प्रतिमा के नीचे एकत्र हुए। लोगों ने भू-कानून बनाए जाने के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार पर भू-कारोबारियों के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में मजबूत भू-कानून नहीं होने के कारण भू-कारोबारी कृषि भूमि और अति संवेदनशील स्थानों को खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं। जिससे प्रदेश के मैदान से पहाड़ तक का माहौल अशांत हो गया है। उत्तराखंड का अस्तित्व बचाए रखने के लिए मजबूत भू-कानून को लागू करना अति आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल विधानसभा का सत्र बुलाकर हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून को लागू कर राज्य के मूल निवासियों की भावना का सम्मान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच क अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, जर्नादन प्रसाद ध्यानी, जंगबहादुर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, पंकज कबटियाल, मोहित बिष्ट, सूरज कुकरेती, पूनम राणा, विमलेश नेगी, शिव प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें