फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद को मिला केवि खुलने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में कोटद्वार में जल्द केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद जताई गई। बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी (सेनि.) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन और भवन का शिलान्यास करने के लिए भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोटद्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अपर कालाबड़ कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल और मीडिया प्रभारी बलवान सिंह ने लखनऊ में चल रही परिषद की बैठक के प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के बारे में कोटद्वार के पूर्व सैनिक लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। हाल में मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन पर भी कोई स्पष्ट घोषणा न होने से असमंजस बरकरार रहा, लेकिन इस बीच लखनऊ में चल रही परिषद की बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले. जनरल वीके चतुर्वेदी (सेनि.) ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति की जानकारी दी गई। बताया कि कोटद्वार से लखनऊ में उक्त बैठक में शामिल होने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सीपी डोबरियाल ने वहां के कार्यवृत्त के बारे में बताया।
डोबरियाल ने बताया कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति हो गई है, जल्द रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विद्यालय के संचालन और भवन का शिलान्यास करेंगे। कोटद्वार इकाई की ओर से परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले. जनरल वीके चतुर्वेदी (सेनि.) और उनकी कार्यकारिणी का आभार जताया गया। बैठक में श्रीकांत नौगाईं, गोपाल सिंह नेगी, हशवंत सिह बिष्ट, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, उमेश सिंह चौधरी, सुरेश रावत, शूरबीर सिह खेतवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें