लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लाक के अंतर्गत 109.76 लाख की लागत से बनने वाले कुण्जखाल-बरसुंड देवता 4 किमी. मार्ग और 10 लाख की लागत से बनने वाले बडोलगांव से कोलाखाल-जजेडी मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोलागाड क्षेत्र हमेशा से विकास के लिए जूझता रहा है। पहले यह विधानसभा क्षेत्र पौड़ी का अंतिम छोर हुआ करता था, इसलिए यहां किसी का ध्यान नहीं गया। जब अमृता रावत मंत्री बनीं तो क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हम लगातार प्रयासरत रहे। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चौबट्टाखाल विधानसभा में भी पर्यटन विकास से संबंधित कई योजनाएं गतिमान हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभुशरण बुड़ाकोटी, सुयश रावत, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह, पर्यटन सलाहकार समिति के सदस्य शैलेंद्र दर्शन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, भगत सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील भदोला, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी सहित महिला मंगल दल के कार्यकर्ता एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।