फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में डिप्टी रेंजर ने पुलिस चौकी में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में एक डिप्टी रेंजर ने बुधवार देर शाम लाल बत्ती चौक, पुलिस चौकी और कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह डिप्टी रेंजर को दबोचकर शांत कराया। उसका पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद परिचितों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एक व्यक्ति के लाल बत्ती चौक पर शराब के नशे में लोगों से उलझने की सूचना चौकी में मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति हंगामा करते और लोगों के साथ भिड़ते हुए पाया गया। पुलिस के जवान हंगामा कर रहे व्यक्ति को बाजार चौकी में ले आए। चौकी में भी उसने हंगामा करते हुए पुलिस अधिकारी की टेबल पलट दी और कागज बिखेर दिए। हंगामा अधिक बढ़ता देख कोतवाली से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। कई पुलिस कर्मियों ने उसको दबोचा और पकड़कर कोतवाली में ले आए।
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि चौकी में हंगामा करने पर उसे सख्ती के साथ बैठाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह डिवीजन ऑफिस वन विभाग देहरादून में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत के रूप में है। बताया कि वह किसी मामले में विभागीय कार्रवाई से परेशान है। हंगामा करने वाले व्यक्ति का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई। उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया और आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी देने के बाद कोटद्वार से उसके परिचितों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें