कोटद्वार के शिवराजपुर में बोक्सा जनजाति के लोगों के घर पहुंचर उनकी समस्याएं सुनते जिला जज पौड़ी ?
- फोटो : KOTDWAR
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बोक्सा और अनुसूचित जनजाति के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग ने 10, श्रम विभाग ने 15, जिला उद्योग केंद्र ने तीन, समाज कल्याण विभाग ने चार लोगों की समस्याएं दर्ज कीं। स्वास्थ्य विभाग ने 192 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई। शिविर में आसपास के गांवों के 250 लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।
शनिवार को माडर्न प्राइमरी स्कूल मोटाढांक में आयोजित कैंप में न्यायिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। कैंप के दौरान ही जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर शिवराजपुर स्थित बोक्सा जनजाति के लोगों के घरों मेें पहुंचे। वहां पर लोगों ने जाति और निवास प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत जिला जज से की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप कुमार तिवारी, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, तहसीलदार विकास अवस्थी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत आदि मौजूद थे।