फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन माताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरती भोजन माताएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने का शासनादेश जारी करने के साथ ही आठ सूत्री मांगों को लेकर दुगड्डा ब्लाक की भोजन माताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग नहीं मानने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन से जुड़ी दुगड्डा ब्लाक की भोजन माताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि सरकार मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण करना चाहती है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि निजीकरण से सैकड़ों भोजन माताएं बेरोजगार हो जाएंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से भोजन माताओं को न्यूनतम वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा देने, मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण नहीं करने, भोजन माताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने तक 18 हजार रुपये वेतन देने आदि की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डी देवी, रजनी देवी, पार्वती देवी, उर्मिला देवी, मंजू रावत, आशा देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, सरोज देवी, पूजा देवी, बीना देवी, रेखा देवी, दीपा देवी, भागीरथी देवी, अनीता देवी, सुलोचना देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें