उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने उद्यान एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से देहरादून में भेंटकर उनसे उद्यान सहायक (माली) के 500 रिक्त पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
वार्ता के दौरान उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने कहा कि उन्होंने उद्यान विभाग से एक साल की ट्रेनिंग ली है, लेकिन वर्ष 2014 से अभी तक कोई भर्ती नहीं निकलने से प्रशिक्षित अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे। प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने गत जनवरी में उद्यान सहायक के 500 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक चयन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से प्रशिक्षितों में जगी उम्मीद की किरण धूमिल होने लगी है। प्रतिनिधिमंडल में शंकर भट्ट, रूचि, विक्कू नेगी, राजेश, प्रवीण भट्ट, उज्ज्वल राणा, कपिल, अनिल सेमवाल आदि शामिल रहे।