उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कर्मचारियों की मांगों को लेकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में प्रचलित सेवा नियमावली के अनुसार चतुर्थ श्रेणी से स्केलर संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं, उसमें छूट के साथ बदलाव के लिए वन विकास निगम प्रबंधन की ओर से अपना प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है लेकिन इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कहा कि स्केलर संवर्ग में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे वन विकास निगम के फील्ड का काम प्रभावित हो रहा है। वन मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी, क्षेत्रीय मंत्री नैन सिंह सौंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चौधरी, प्रभागीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, मुकेश बड़थ्वाल और प्रेम चंद्र घिल्डियाल आदि शामिल रहे।