फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई पर लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-16 सिताबपुर निवासी एक युवक ने अपने ताऊ के लड़के पर उसकी बहन, पिता और उस पर धारदार हाथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-16 सिताबपुर निवासी शुभम नेगी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत 25 जून को दोपहर डेढ़ बजे उसके पिता यशपाल नेगी घर से बाहर निकले ही थे कि तभी उनके घर के बगल में ही मौजूद उसके ताऊ के लड़के ने उसके पिता पर लोहे की रौड से हमला कर दिया दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पिता पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से वार किया। कहा कि जब वह और उसकी बहन मोहिनी नेगी ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसकी बहिन के गले में बंधा मंगलसूत्र भी टूट गया। तहरीर में आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसआई रवींद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह नेगी पुत्र जगपाल सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें