फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी की हत्या से बेअदबी मामले की जांच की कड़ी टूटी-आईजी कुंवर विजय प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाला। बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने माना कि बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू के कत्ल से जांच की कड़ी टूटी है। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। वह शुक्रवार को नाभा की नई जिला जेल में जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह शुक्रवार को बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे नाभा की नई जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल मेें बंद सभी छह डेरा प्रेमियों से मामले में पूछताछ की। साथ ही पूछताछ के लिए खास तौर से पटियाला सीआईए स्टाफ से डेरा प्रेमी के कत्ल केस के आरोपी गुरसेवक सिंह को भी लाया गया। आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गुरसेवक सिंह से काफी देर तक पूछताछ की। उससे डेरा प्रेमी के कत्ल में और कौन-कौन शामिल है, वारदात वाले दिन क्या हुआ, इस बारे में सवाल किए गए। करीब डेढ़ घंटे तक आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह नाभा नई जेल में रहे। इसके बाद बाहर निकलते हुए पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही डेरा प्रेमी का कत्ल केस हल कर लिया जाएगा। साथ ही बेअदबी मामले के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें