नगर निगम प्रशासन ने गाड़ीघाट में मालगोदाम चौराहे के समीप कांजी हाउस की भूमि पर रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने मालगोदाम रोड तिराहे पर खंडहर हो चुके कांजी हाउस की जगह रैन बसेरा निर्माण बनाने की योजना बनाई थी। नगर निगम ने रैन बसेरा के लिए करीब एक करोड़ तीस लाख का प्रस्ताव वर्ष 2019 में शासन को भेजा था। शासन ने जून माह में 98.45 लाख की धनराशि स्वीकृत कर 40 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए थे।
रैन बसेरा के भूतल पर किचन और दिव्यांगों के रहने की व्यवस्था होगी। जबकि प्रथम तल पर महिलाओं, द्वितीय और तृतीय तल पर पुरुषों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ ही शौचालय और स्नानागार बनाए जाएंगे। नगर निगम के जेई अखिलेश खंडूड़ी ने बताया कि एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।