वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालन नदी से पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया है। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के मालन नदी में छापा मारा गया। जिसमें अवैध खनन में लिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन सामग्री के साथ पकड़ा गया है। सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों को कोटद्वार रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया गया है। संवाद