फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
कोटद्वार भाबर के कलालघाटी में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में जनाक्रोश रैली निकाल - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज निर्माण, लालढांग चिलरखाल मार्ग का निर्माण, कण्वाश्रम के समग्र विकास और केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर भाबर क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कलालघाटी चौक में एकत्र हुए और यहां से उन्होंने हल्दूखाता तिराहे तक जनाक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कोटद्वार की जनता मेडिकल कालेज की आस लगाए बैठी थी, लेकिन नकारात्मक सोच के चलते मेडिकल कालेज के निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक पर कण्वाश्रम के समग्र विकास मेें रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने चहेतों को ठेका दिलाने के नाम पर निर्माण कार्य पर अड़ंगा लगाया है। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही नगर निगम और डीडीए को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पार्षद विवेक शाह, प्रेम सिंह रावत, पूर्व प्रधान कीरत सिंह नेगी, रूपेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, अमित नेगी, जगदीश मेहरा, महेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें