फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने की जंगल की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के पांचों रेंज में एक अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस बार विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही स्कूली बच्चों को जंगल की सैर भी कराई गई। स्कूली बच्चों ने वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

दुगड्डा रेंज में इस बार स्कूली बच्चों को जंगल की सैर कराई गई। जंगल की यात्रा दुगड्डा रेंज के मोड़ाखाल से शुरू होकर नौड़ी तक हुई। रास्ते में बच्चों ने पेड़, पौधे, वनस्पतियां, फूल, पत्तियों, विभिन्न प्रजाति की चिड़ियां और जीव जंतुओं के दीदार किए। नौड़ी स्थित वन विश्राम गृह में छात्राओं ने वन संरक्षण पर आधारित कविता पाठ एवं गीतों की प्रस्तुतियां दीं। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों में वन एवं वन्य जीवों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जंगल देखने आई छात्रा समृद्धि रावत बताती हैं कि उन्होंने वन एवं वन्य प्राणियों को पहली बार इतने नजदीक से देखा। छात्रा दिया नेगी ने बताया कि उसने जंगल में आकर शुद्ध वायु एवं शुद्ध जल का अनुभव किया। छात्रा शैलजा ने बताया कि उसने केवल पुस्तक में पढ़ा था या फिर टेलीविजन में जंगल के बारे में देखा था। सब कुछ बहुत नजदीक से देखकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें