फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली के लिए बदला शहर का ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली में बजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किए हैं। अब मस्जिद के पास से झंडाचौक और कोतवाली तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरक से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि मंगलवार से सुबह दस बजे से नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन बालासौड़ तिराहे से देवी मंदिर तिराहा, वेलाडाट चौराहा, डिग्री कॉलेज होते हुये बुद्धा पार्क से बद्रीनाथ मार्ग पर जाएंगे। दुगड्डा की तरफ से आने वाले हल्के वाहन सिद्धबली तिराहे से कार्बेट होटल, रतनपुर, झूला पुल होते हुए कोटद्वार बस अड्डा आएंगे एवं भारी वाहन सिद्धबली तिराहे से बुद्धा पार्क, वेलाडाट चौराहा, देवी मंदिर से वालासौड़ होते हुए कौड़िया की तरफ जाएंगे। बताया कि हल्के चौपहिया वाहन लाल बत्ती से मस्जिद तिराहा, पटेल मार्ग होते हुए तहसील तिराहे से जाएंगे। चिल्लरखाल कलालघाटी की और से आने वाले वाहन जिनको दुगड्डा की और जाना है, उन्हें एसजीआरआर स्कूल तिराहा, वेलाडाट चौराहा से डिग्री कॉलेज होते हुए बुद्धा पार्क से बद्रीनाथ मार्ग पर जाएंगे। साथ ही कौडिया की तरफ जाने वाले वाहन देवी मंदिर तिराहे से बालासौड़ की तरफ जाएंगे। इसके अलावा नजीबाबाद से आने वाली रोडवेज की बसे कौड़िया पर ही सवारियों को उतारकर वहीं से ही वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें