कोटद्वार। पुलिस ने शिवपुर-पदमपुर रोड पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और एक युवक पर टक्कर मारने के आरोप में एक अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अक्तूबर को शिवाजी कॉलोनी पदमपुर सुखरो निवासी पूजा शर्मा डोबरियाल ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा शिवपुर-पदमपुर मार्ग पर पैदल आ रहा था, तभी एक तेज गति से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बताया कि उक्त मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद