कण्वघाटी। भाबर में दिव्यांग बच्चों के विद्यालय भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन में स्वर्गीय भारती देवी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने तमाम जानकारियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संस्था के विशिष्ठ अतिथि जसवीर राणा, कृष्णा बगौट, शोभा चौहान, रिनी लखेड़ा, हेमा जदली, लोकपाल सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, राजेन्द्र बिष्ट, पार्षद सुखपाल शाह, शिवानन्द लखेड़ा, हरेंद्र तरिया मौजूद रहे। संवाद
फ़ोटो समाचार