फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के बाद परेशान करने पर युवक और उसकी मां के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देकर दहेज लेने की कोशिश, गाली-गलौज और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक और उसकी मां के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 14 अक्तूबर को भाबर के सिगड्डी क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उनके बताया कि उसकी सगाई लालपानी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवक ने सगाई के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी में दहेज के रूप में कार की मांग की। युवती ने युवक की मांग पूरी नहीं करने की बात कही तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी युवक सूरज और उसकी मां प्रमिला गुसाईं निवासी लालपानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें