यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत माता श्याम सुंदरी मंदिर में अष्टमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : KOTDWAR
यमकेश्वर ब्लाक के मल्ला उदयपुर के अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता श्याम सुंदरी मंदिर में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने माता श्याम सुंदरी के दर्शन कर परिवार के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद्र लखेड़ा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के तहत दुर्गा अष्टमी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस बार मेले में दुकानें नहीं सजीं। मंदिर समिति की ओर से परंपरागत तरीके से सर्वजन हिताय के लिए माता का पूजन किया गया। पूजन में सभी भक्तों ने ग्राम रिखेड़ा से आए माता के निशाण के दर्शन किए।