फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो का बीईएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
ौटद्वार में बीईएल प्रबंधन का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता, पार्षद और स्थानीय लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) कोटद्वार के प्रबंधन पर अप्रेंटिस पदों पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं देने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने बीईएल प्रबंधन का पुतला फूंका और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर अप्रेंटिस पदों पर की गई भर्ती को निरस्त कर स्थानीय युवकों को अवसर देने की मांग की। मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता, नगर निगम के पार्षद और स्थानीय लोगों ने बीईएल फैक्ट्री के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री के जीएम और एचआर अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और बीईएल प्रबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने कहा कि बीईएल की ओर से अप्रेंटिस के 53 पदों के लिए फार्म जारी किए गए थे, जिसमें अन्य राज्यों के 49 युवाओं के फार्मों को स्वीकृत प्रदान की गई है। खाना पूर्ति के लिए मात्र चार स्थानीय युवकों को लिया गया है। कहा कि उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार किसी भी उद्योग में 70 प्रतिशत स्थानीय युवकों को रोजगार देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन वर्तमान में बीईएल में कार्यरत जीएम और एचआर अधिकारी की ओर से नियमों को ताक पर रखकर स्थानीय युवकों को स्थान नहीं दिया गया है। इस दौरान भाजयुमो के जिला मंत्री मनीष आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, पार्षद मालती बिष्ट, आशा डबराल, दीपक लखेड़ा, गिंदी दास, विपिन कोटनाला, अमित सिंह रावत, आशीष रौतेला, रोहित चौहान, आशीष जदली, मनमोहन द्विवेदी, दिनेश चंद्र डंगवाल, दरवान सिंह गुसाईं, रामकृष्ण सिंह और मनोज शाह आदि मौजूद थे।
कोट
स्थानीय युवकों को अप्रेंटिस के पदों पर स्थान नहीं देने के आरोपों की जानकारी नहीं है और न ही किसी प्रकार के प्रदर्शन की जानकारी है। - केवी सत्यनारायण, एचआर हेड बीईएल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें