फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया भजन-कीर्तन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए धरना स्थल पर कीर्तन भजन भी किया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। आंदोलन में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेेती, उषा देवी, कल्पना काला, मंजू नेगी, कमला बलूनी, कुसुमलता देवी, रिजवाना, प्रमिला गुसाईं, भागीरथी भंडारी, आशा ढौंडियाल, महेश्वरी रावत और संगीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें