फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों की बैठक में राज्यसभा सांसद व भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मुहिम ‘अपना वोट, अपना गांव’ को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रवासियों से अपने गांव की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमारा वोट अपने गांव में होगा, तो हम अपने गांव में मतदान करेंगे। गांव की संस्कृति, विरासत और परंपराओं से जुड़ेंगे और हम अपनी क्षमता से गांव के विकास के अभियान से स्वाभाविक रूप से संबद्ध हो सकेंगे। वोट का यह रिश्ता, हमें गांव के विकास की चिंता से भी जोड़ेगा। इस मुहिम से हमारे पूर्वजों के खंडहर और वीरान होते गांव जीवंत होंगे। कहा कि अभियान में हमारा प्रवासी समाज बड़ी भूमिका निभा सकता है। कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के इगास मनाने की अपील भी इसी अभियान का अंग है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने और हटाने के लिए 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, मुन्नालाल मिश्रा, बीना रावत, सुनीता कोटनाला, धर्मवीर सिंह गुसाईं, पार्षद आशा डबराल, गजेंद्र मोहन धस्माना, नीतू बिष्ट, देवेंद्र कुंडलिया, पूनम थपलियाल, आशा बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें