फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में दीपोत्सव पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंशिका, नाजिया, मानसी, जूनियर वर्ग में तान्या, दीप्ति, कनक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली के सीनियर वर्ग में 12वीं कक्षा के छात्राओं ने प्रथम, 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ और दस के छात्राओं ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्ष सज्जा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 12 बी ने प्रथम, कक्षा-11 सी व कक्षा 12 सी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और कक्षा-12 ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा -8 ने प्रथम, कक्षा-7 ने द्वितीय और कक्षा-6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें